सात्विक-चिराग ने लहराया तिरंगा, इंडोनेशिया ओपन जीतकर रचा इतिहास

New Delhi: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। भारतीय जोड़ी का ये पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है।

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह के खिलाफ सात्विक और चिराग ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया। लेकिन फिर दूसरे गेम में मलेशिया जोड़ी ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन अंत में सफलता भारतीय जोड़ी के हाथ लगी। सात्विक और चिराग ने दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम किया।

भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी सुपर 1000 स्तर का टूर्नामेंट अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की विजेता और एशियाई चैंपियन भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया ओपन 2023 का फाइनल मुकाबला जीतने में 43 मिनट का समय लगा।

News Source Link: 

 

Related Articles

Back to top button