दिल्ली के शाहबाद इलाके में हुए नाबालिग लड़की की हत्‍या का आरोपी साहिल गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग साक्षी का कातिल साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल की गिरफ्तारी घटना के 18 घंटे बाद हुई है। वहीं इस मामले का राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। बता दें कि इस आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साक्षी ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मां किसी कंपनी में काम करती हैं और पिता मिस्त्री का काम करते हैं।

क्या है पूरा मामला 

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना पर ADCP आउटर-नॉर्थ, दिल्ली राजा बंथिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button