रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरे, लाखों हुए बेघर, कईयों की गई जान

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को आज एक साल पूरे हो गए हैं। रूस ने जंग की शुरुआत में ताबड़तोड़ हवाई हमले करके अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए थे। यूक्रेन के कई शहरों में खतरे के सायरन बज उठे थे। पूरी दुनिया में एक अजीब सी दहशत थी। जब पूरी दुनिया के देश कोरोना के बाद अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगे हुए थे, तब अचानक 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करके जंग का आगाज कर दिया था। यूक्रेन बैकफुट पर आ गया। जैसे जैसे समय आगे बीतता रहा, रूस और यूक्रेन की जंग और भीषण होती गई। लेकिन जब हालात बिगड़ने लगे तो यूक्रेन के साथ अमेरिका और उसके सहयोगी’नाटो’ के देश खड़े हो गए। अमेरिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का साथ दिया। आर्थिक और सैन्य मदद का सिलसिला शुरू हुआ। तब यूक्रेन ने भी रूस पर पलटवार किया। रूस के टैंक उड़ाए। कई कब्जाए शहरों पर फिर कब्जा किया।

इस युद्ध में अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए इस समूह की ओर से आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर कर दी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च तक इस देश को नया वित्तीय पैकेज देने का आह्वान भी किया ताकि उसे रूस के हमले के प्रभाव से निपटने में मदद मिल सके।

 

Related Articles

Back to top button