यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने पर रूस ने दी अमेरिका को धमकी

Russia: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। वहीं यूक्रेन को दुनिया के कई देश मानवीय और सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम(Patriot missile defense system)  देने का वादा किया है लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई है, पुतिन(Putin)  ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।

पेंटागन ने इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 850 मिलियन अमरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा की थी। इसी के साथ ही सैन्य सहायता में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम शामिल था, जो क्रूज मिसाइलों, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और विमानों को ऊंचाई में ही गिराने में संभव है।

पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम अमेरिका के सिस्टम को मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सशस्त्र संघर्ष बातचीत के माध्यम से खत्म होते हैं। इसका मतलब है कि यूक्रेन आखिरकार शांति के बदले क्षेत्र को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा। पुतिन ने कहा जितनी जल्दी कीव यह समझ जाए, उतना अच्छा है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button