Ram Navami 2024: रामनवमी पर प्रभु को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

इन मंत्रों का करें जाप

Ram Navami 2024: रामनवमी पर प्रभु को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

Ram Navami 2024: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 17 अप्रैल 2024 को पहली बार रामनवमी पर्व मनाया जा रहा है, इसलिए इस बार रामनवमी को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है. वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम का जन्म दोपहर 12 बजे कर्क राशि में हुआ था.

इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाने से पूजा पूर्ण होती है और भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं.

Ram Navami 2024: भगवान राम के भोग

Ram Navami 2024:  पंजीरी – राम लला का सबसे प्रिय भोग है पंजीरी. राम नवमी के दिन श्रीराम को धनिए, घी, चीनी से बनी पंजीरी का भोग लगाएं. इसमें तुलसी दल जरुर डालें. मान्यता है मर्यादा पुरुषोत्तम जल्द प्रसन्न होते हैं और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है.

Ram Navami 2024:  चावल की खीर – भगवान राम को खीर बहुत पसंद है. चावल को देव अन्न कहा जाता है. राम नवमी पर खीर का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है. संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है. पौराणिक कथा के अनुसार माता कौशल्या ने दिव्य प्रसाद के रूप में खीर खाई थी जिसके बाद राम जी का जन्म हुआ. ये भी मान्यता है कि जब राम जी का जन्म हुआ था तब खीर बनाई गई थी.

Ram Navami 2024:  पंचामृत – शास्त्रों में विष्णु भगवान की पूजा में पंचामृत का अत्यंत विशेष महत्व माना गया है. इसके बिना श्री हरि और उनके अवतारों की पूजा अधूरी मानी जाती है.राम नवमी पर दूध, दही, घी, शक्कर का पंचामृत बनाकर भोग लगाएं.

Ram Navami 2024:  कंदमूल – राम नवमी पर कंदमूल या मीठे बेर राम जी को भोग लगाएं. पौराणिक कथा के अनुसार वनवास के दौरान भगवान राम ने कंदमूल खाए थे. इसके अलावा बेर भी राम जी का पसंदीदा भोग है. मान्यता है इससे परिवरा में खुशहाली आती है. सुख-समृद्धि का वास होता है.

Ram Navami 2024: केसर भात – राम नवमी पर घर में केसर भात का भोग रामलला को लगाएं. मान्यता है राम जी को केसर भात का भोग लगाने दरिद्रता का नाश होता है.

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें मंत्रों का जाप

रामनवमी के दिन इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। इससे व्यक्ति के ऊपर रामलला की कृपा बनी रहेगी। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

  • ॐ परमात्मने नम:
  • ॐ परस्मै ब्रह्मने नम:
  • ॐ यज्वने नम:
  • ॐ पितवाससे नम:

इसे जरूर पढ़ें – Ram Navami 2024: इस बार की रामनवमी है बेहद खास, इस मुहूर्त में करें भगवान राम की पूजा

  • ॐ हरये नम:
  • ॐ राम सेतुक्रूते नम:
  • ॐ राघवाया नम:
  • ॐ आदिपुरुष्हाय नम:
  • ॐ पारगाया नम:
  • ॐ महोदराया नम:
  • ॐ ब्रह्मंयाया नम:

Like Us: www.facebook.com/tarunrath

 

Related Articles

Back to top button