राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, सोनिया गांधी के घर हुए शिफ्ट

New Delhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थिति सरकारी आवास 12 तुगलक लेन को आज छोड़ दिया है। बता दें कि इस घर की चाबी आज राहुल गांधी लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को दे देंगे। इससे पहले 14 अप्रैल के दिन राहुल गांधी ने अपने बंगले व कार्यालय के कुछ सामानों को अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर भेजा था। जानकारी के मुताबिक अब वो अपनी मां सोनिया गांधी के साथ शिफ्ट होने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार के दिन राहुल गांधी बचा हुआ सामान भी बंगले से उठाकर ले गए। इस बंगले के बाहर एक ट्रक में राहुल गांधी के सामान को बाहर जाते देखा गया था।

बता दें कि कराबी दो दशक से राहुल गांधी इस बंगले में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक अपना कार्यालय बदलने के बाद वह पहले से ही अपनी मां और कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर रहना शुरू कर चुके हैं। गौरतलब है कि 23 मार्च के दिन सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। इस कारण वे अयोग्य सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए थे। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनको 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button