BRICS सम्मेलन में पुतिन ने कहा युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को तैयार

Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने युक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पुतिन ने कहा कि रूस “पश्चिम द्वारा फैलाए गए युद्ध” का खात्मा करना चाहता है। पुतिन का संदेश साफ था कि वह युद्ध को खत्म तो करना चाहते हैं, मगर इसे आग पश्चिमी देशों (अमेरिका और यूरोप) ने दी है। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल समूह के नेताओं से वीडियो लिंक के माध्यम पुतिन जुड़े हुए थे। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम देशों द्वारा साम्राज्यवादी नीयत से भूमि हड़पने के प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनका आक्रमण, कीव और वाशिंगटन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के लिए रूस द्वारा एक मजबूर प्रतिक्रिया थी। मगर वह युद्ध के खात्मे के लिए बातचीत को तैयार हैं।

पुतिन ने कहा कि रूस ने बार-बार कहा है कि वह 18 महीने के युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है , लेकिन केवल तभी जब वे यूक्रेन के लगभग पांचवें हिस्से को नियंत्रित करने वाली उसकी सेनाओं द्वारा बनाई गई “नई वास्तविकताओं” को ध्यान में रखें। यूक्रेन अपने सभी क्षेत्रों की बहाली और रूसी सैनिकों को हटाने की मांग करता है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने रूसी राष्ट्रपति के भाषण के जवाब में कहा कि ब्रिक्स सदस्य संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेंगे। रामफोसा ने जून में भी पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के सामने अलग से एक अफ्रीकी शांति योजना प्रस्तुत की थी। बता दें कि ब्रिक्स में पुतिन उन देशों के एक मंच से बात कर रहे थे, जिन्होंने यूक्रेन में रूस की कार्रवाई की निंदा करने से परहेज किया है। इसमें ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं।

News Source Link:


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427