जेपी नड्डा भाजपा के बूथ विजय अभियान का 23 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से करेंगे शुभारंभ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। भाजपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार जगत प्रकाश नड्डा आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा से डिजिटल माध्यम से प्रदेश के सभी 27,700 शक्ति केन्द्रों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी नड्डा के साथ ग्रेटर नोएडा में ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहेगें। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से कार्यक्रम में जुडेगें जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में व डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारंभ के अवसर पर अपने शक्ति केन्द्र पर रहेंगे।

साथ ही उस शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। राठौर ने बताया कि नड्डा द्वारा शक्ति केन्द्र पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर एलईडी स्क्रीन टीवी व अन्य डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button