जनता हमारे साथ, हम रुकने वाले नहीं हैं- सीएम केजरीवाल

New Delhi: द्रीय चुनाव आयोग की ओर से सोमवार (10 मार्च) को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साढ़े 10 साल पहले हमारी पार्टी बनी है। देश में 1300 पार्टियां हैं, 6 पार्टियां राष्ट्रीय पार्टी हैं, तीन पार्टी ऐसी हैं जिनकी एक से ज्यादा राज्य में सरकारें हैं। उनमें आम आदमी पार्टी शामिल हो गई है। हमने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की याद आ रही है। ये भी आज इस खुशी में शामिल होते तो और भी खुशी होती। आज हमारी पार्टी के पीछे सभी दल लगे हुए हैं। मनीष सिसोदिया का कसूर है कि उन्होंने गरीब के बच्चों को सपने दिखाए। सत्येंद्र जैन का कसूर था कि उन्होंने है हर आदमी को इलाज पहुंचाया है। देश के सभी दल हमारे पीछे लगे हैं, मगर हम रुकने वाले नहीं हैं, जनता हमारे साथ है।

दिल्ली में AAP के पास हैं 62 विधायक

दिल्ली में पार्टी के पास 62 विधायक हैं। वहीं पंजाब में आप के कुल 92 विधायक हैं, इसके अलावा गुजरात में आप के पास पांच विधायक हैं, जबकि गोवा में भी दो विधायक हैं। यहीं नहीं राज्यसभा में भी आप के पास 10 सदस्य हैं। दूसरी तरफ लोकसभा में पार्टी के पास कोई भी सांसद नहीं है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button