अब अयोध्या में गोली नहीं चलेगी,कर्फ्यू नहीं, होगा राम का कीर्तन-सीएम योगी

Ayodhya News:अब अयोध्या में गोली नहीं चलेगी,कर्फ्यू नहीं, होगा राम का कीर्तन-सीएम योगी

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई अयोध्या में अब कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा बल्कि वहां राम नाम संकीर्तन होगा। वहां पर कभी गोली नहीं चलेगी बल्कि रामभक्तों को लड्डू के गोले मिलेंगे। अयोध्या में अब कोई पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा को रोकने का साहस नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से देश के 12 लाख हस्तशिल्पियों की ओर से श्रीरामलला के लिए तैयार विशिष्ट वस्त्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में राम के बिना कोई काम संभव नहीं हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में नव्य मंदिर में राम के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा लोक आस्था और जन विश्वास की पुनर्प्रतिष्ठा है। 500 वर्षों तक श्रीरामजन्मभूमि का मुद्दा कभी दबा नहीं। ऐसा उदाहरण किसी अन्य प्रकरण के लिए अन्यत्र कहीं नहीं देखने को मिलता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम, धर्म अर्थ, काम और मोक्ष यानी चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति के माध्यम हैं। राम जैसा कोई नाम नहीं। यह अकेला ऐसा नाम है जो आजीविका का साधन भी है। राम आस्था के साथ आर्थिकी के भी माध्यम हैं।

अयोध्या को आज गौरव के अनुरूप मिला रहा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अपने गौरव के अनुरूप सम्मान प्राप्त कर रहीं हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सरयू में क्रूज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ समय पूर्व तक कल्पना से परे था लेकिन रामकृपा से आज यह सब साकार हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रामलला के लिए 12 लाख हस्तशिल्पियों की ओर से वस्त्र तैयार किए हैं। वस्त्र में रामभक्ति का ताना है और हस्तशिप का बाना है। वस्त्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी को सौंपा।


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427