लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वाराणसी से मोदी और गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि 19 मार्च और 20 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह, प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। ईरानी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुकाबले में होंगे। नोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है। उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया।

राजस्थान के जोधपुर से गजेन्द्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह को टिकट दिया गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष मेदिनीपुर, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे।

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

 

bjp candidates list

bjp candidates list

bjp candidates list

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गुजरात,छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की। नड्डा ने बताया कि भाजपा ने बिहार से पार्टी के सभी 17 उम्मीदवारों के नामों को भी अंतिम रूप दे दिया है और सूची राज्य इकाई को भेज दी गई है जिसकी घोषणा गठबंधन सहयोगियों के साथ की जाएगी।

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे। मतगणना 23 मई को होगी। देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे।

Related Articles

Back to top button