महाराष्ट्र और हरियाणा का सियासी घमासान, दिग्गजों ने किया मतदान

मुम्बई/चंडीगढ़। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह से मतदान जारी है। दोनों राज्यों में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, अजित पवार, सुप्रिया सुले जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने मतदान किया जबकि हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने मतदान किए। मुंबई में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग बूथ पर पहुंचकर वोट किए। आमिर खान, रवि किशन, किरण राव, पद्मिनी कोल्हापुरी, लारा दत्ता जैसे दिग्गजों ने मतदान किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति’’ एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी ‘जजपा’ के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

Related Articles

Back to top button