भारत में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार, 24 घंटें में 2,22,315 नये केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में रोजाना 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है और देश में मरने वालों की कुल संख्या सोमवार को 3 लाख से पार हो गई। पिछले 24 घंटों में भारत ने 2,22,315 नए कोविड नये मामले दर्ज किए गये। रविवार को 2,40,842 सामने आये थे। आज मामलों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में तमिलनाडु में 35,483 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 26,672 मामले, कर्नाटक में 25,979 मामले, केरल में 25,820 मामले और आंध्र प्रदेश में 18,767 मामले हैं।

इन पांच राज्यों से लगभग 59.7 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले तमिलनाडु 15.96% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। पिछले 24 घंटों में 1,320 मौतों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक हताहत हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 6,24 दैनिक मौतें हुईं।  महाराष्ट्र और कर्नाटक से मौत के आंकड़ों को लेकर चिंता की बात यह है कि दोनों राज्यों ने मिलकर लगभग 2,000 मौतों की सूचना दी है।

एक्टिव केस अब 27 लाख पर है, पिछले 10 दिन में करीब 10 लाख की गिरावट। टेस्ट पॉज़िटिविटी दर हर जगह गिरती है, दिल्ली में 3 प्रतिशत से भी कम है।

देश में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार इससे पहले, देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई।

Related Articles

Back to top button