पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति,PM सहित इन नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का निधन होने पर पूरे देश में दुख लहर दौड गई। वे लंबे से बीमार चल रही थीं। यह भारतीय राजनीतिक और दिल्ली कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित शानदार व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उन्होंने दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना, ओम शांति।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ट्वीट किया कि शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन को सुनकर स्तब्ध हूं। उनकी मृत्यु ने देश के एक समर्पित कांग्रेस नेता को खो दिया। दिल्ली के लोग 3 कार्यकाल के लिए सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

Related Articles

Back to top button