जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में आतंकवादियों ने 9 पुलिसकर्मियों के परिजनों का अपहरण किया

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पुलिसकर्मियों के परिजन को अगवा कर लिया। आतंकवादियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब एनआईए ने वांछित आंतकवादी सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और कहा है कि वह अगवा करने संबंधी रिपोर्ट का पता लगा रही है। वहीं घटना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि आंतकवादियों ने 9 लोगों को शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतिपोरा से अगवा किया है।अगवा किए गए लोगों के परिजन जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। इनमें पुलिस उपाधीक्षक का भाई भी शामिल है।  इसी घटना में गांदरबल जिले से अगवा किए गए पुलिसकर्मी के पारिजन को आंतकवादियों के बुरी तरह पिटाई करने के बाद छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button