चुनाव से पहले कांग्रेस का बडा गेम, राजनीति में प्रियंका की हुई एंट्री

नई दिल्ली/वाराणसी। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। ऐसे में प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया है। वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी।
वहीं बीजेपी ने प्रियंका गांधी के महासचिव बनाने पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस आज फेल होने की घोषणा कर दी है।
47 वर्षीय प्रियंका इससे पहले लोकसभा चुनावों में भाई राहुल के लिए अमेठी सीट पर और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली सीट पर प्रचार करती रहीं हैं। लेकिन पार्टी में उन्हें पहली बार कोई पद दिया गया है। पिछले कई वर्षों से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की कांग्रेस के नेता मांग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button