कांग्रेस सरकार आई तो तीन तलाक कानून हटा देंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि नफरत फैलाने से देश में राज नहीं कर सकते हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। भारत में संस्थान किसी भी पार्टी के नहीं हैं, वे देश के हैं, और उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, चाहे वह कांग्रेस हो या कोई अन्य पार्टी। वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे राष्ट्र से ऊपर हैं, 3 महीने में वे समझ जाएंगे कि राष्ट्र उनके ऊपर है।

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने यह बात गुरुवार को एआईसीसी में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्बोधित करते हुए कही। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चौकीदार चोर के नारे लगवाए। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह की नजरों में राष्ट्र एक प्रोडेक्ट है। हम मोदी जी को हराने जा रहे हैं। भाजपा के राज में सुप्रीम कोर्ट के जज बाहर आकर कहते हैं कि हम कार्य नहीं करने दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button