आज झारखंड और ओडिशा को हजारों करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, ये है प्लान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 जनवरी) झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। झारखंड में पीएम मोदी पलामू मंडल बांध परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उत्तर कोयल नदी पर बना ये बांध झारखंड में 20,000 हेक्टेयर और बिहार में 90,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति करेगा। यहां पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

झारखंड के अलावा आज (5 जनवरी) ही पीएम मोदी ओडिशा भी जाएंगे। यहां पीएम 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इन परियोजनाओं में करीब 200 किलोमीटर की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। यहां भी पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने के अलावा मंच से पीएम मोदी विरोधियों पर भी निशाना साधेंगे। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज (05 जनवरी) त्रिपुरा की यात्रा पर होंगे। वे लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिये पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा अमित शाह मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगे, मेगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button