भाजपा राष्‍ट्रीय अधिवेशन: देश ने 2004 से 2014 के बीच के 10 साल घोटालों में गंवा दिए- पीएम मोदी

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अधिवेेशन मेंं बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कांग्रेस पर हमला बोतले हुए कहा कि देश ने 2004 से 2014 के बीच के 10 साल घोटालों में गंवा दिए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश ने 2004 से 2014 के बीच के 10 साल घोटालों में गंवा दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यदि नेहरू की जगह पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्‍वीर कुछ और होती, उसी प्रकार यदि 2004 के बाद अटल जी देश के प्रधानमंत्री चुने जाते तो देश का स्‍वरूप कुछ और ही होता। उन्‍होंंने कहा 2 सांंसदों की यह पार्टी आज यहां तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। हम इस बात पर गर्व कर सकते हैं। केंद्र में भाजपा में भाजपा सरकार है और देश के 16 राज्यों में हम या तो सरकार चला रहे हैं या सरकार के सहयोगी हैं। इसमें आप सभी का सहयोग मूल्यवान है। अटल जी को याद करते हुए उन्‍होंने कहा यह राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक है जो अटलजी के बिना हो रही है। वो आज जहां से भी हमें देख रहे होंगे, उन्हें अपने बच्चों की इस ऊर्जा औ राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखकर संतोष हो रहा होगा।

Related Articles

Back to top button