प्रियंका गांधी का बड़ा बयान-कार्यकर्ताओं से कहा 2022 के चुनावों की करें तैयारी

नई दिल्ली: अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनवों की तैयारी करने को कहा है। अमेठी के गौरीगंज में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रियंका ने उनसे कहा है इस लोकसभा चुनाव की तैयारी तो की जा चुकी है इसलिये वो 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें।

स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हाल चाल पूछा और फिर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कैसी तैयारी चल रही है?

प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरे पर वो बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। उन्‍होंने बुधवार शाम मीडियाकर्मियों से बात की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्‍या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उनका कहना था कि अभी उन्‍होंने इस बारे में सोचा नहीं है।

Related Articles

Back to top button