नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज निष्पक्ष, समावेशी और सद्भावनापूर्ण समाज के उनके सपने को पूरा करने का दिन है।प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज, श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह श्री गुरु नानक देव जी के निष्पक्ष, समावेशी और सद्भावनापूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को पुन: समर्पित करने का दिन है।’’ गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं
November 12, 2019
1 Min Read
Add Comment