पीएम मोदी आज जालंधर में करेंगे भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इस वार्षिक समारोह में देश भर से आए शीर्ष वैज्ञानिक चर्चा करते हैं। एक बयान में कहा गया है कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस का थीम ‘‘भविष्य का भारत-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’’ है। इसका आयोजन लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। यह तीन से सात जनवरी तक चलेगा।

बयान में कहा गया है कि पांच दिन तक चलने वाले इस कांग्रेस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े 100 से अधिक सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जहां डीआरडीओ, इसरो, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एम्स, यूजीसी, एआईसीटीई के अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन एवं स्मृति ईरानी भी इसमें हिस्सा लेंगी।

Related Articles

Back to top button