गुजरात में आज 58 साल बाद CWC की बैठक, PM मोदी के गृह राज्य से किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज

नयी दिल्ली: कांग्रेस आज 58 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अपनी कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक कर लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका। इससे पहले कांग्रेस ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी और उनके अहिंसा एवं सहिष्णुता के आदर्शों को याद कर आम चुनाव से पहले देश के लोगों को एक प्रतीकात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

ए के एंटनी, गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, तरुण गोगोई, हरीश रावत और ओमन चांडी भी साबरमती आश्रम में रखी गई इस प्रार्थना सभा में मौजूद थे। सीडब्ल्यूसी की बैठक का इस मायने में खासा महत्व है कि यह बैठक आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के दो दिन बाद हुई।

कांग्रेस रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर सकती है लेकिन चुनाव से पहले विधायकों की भागमभाग ने पार्टी बैकफुट पर है और नेता मीडिया में डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। वहीं हार्दिक का दावा है कि वो अब बहुजन की राजनीति करेंगे लेकिन पाटीदारों के आरक्षण की मांग पर पूरे गुजरात को हिंसा की आग में झोंकने का इतिहास लोग अभी भूले नहीं हैं। तब, जबकी गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव हैं।

Related Articles

Back to top button