Home » PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के बंगले को किया जाएगा जमींदोज

PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के बंगले को किया जाएगा जमींदोज

मुंबई। भारत से भागे पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग बीच के पास बने बंगले को इसी हफ्ते में जमींदोज कर देंगे।आपको बताते जाए कि इस बने बंगले में नीरव मोदी ने कई भव्य पार्टियों का आयोजन किया था। इस आलीशान बंगले को कलेक्टर ऑफिस ने जांच के बाद अवैध करार दे दिया था।
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को ही इस बंगले की सारी मूल्यवान वस्तुओं को ईडी ने निकाल लिया है और जिला कलेक्टर कार्यालय में भी जमा करा दिया है।
अलीबाग के तहसीलदार सचिन शेजाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ईडी ने इस बंगले से सारी चल संपत्तियों को निकाल लिया है। सूत्रों ने बताया कि वे बंगले को गिराने के लिए केवल ईडी के औपचारिक संदेश का इंतजार है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म