कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव(karnataka assembly elections) के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरे नंबर पर मौजूद है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी भी स्टार प्रचारकों की सूची में मौजूद हैं। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राज्य के भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मौजूद है। गौर करने वाली बात यह भी है कि स्टार प्रचारकों की सूची में बीएस येदियुरप्पा के बाद बसवराज बोमेमई का नाम आया है।

स्टार प्रचारकों में शामिल अन्य केंद्रीय मंत्रियों की बात करें तो इसमें निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया शामिल हैं। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शिकारीपुर में रोड शो किया। उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र आज उक्त विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने हुबली-धारवाड़-मध्य विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के हुबली में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आना चाहती है ताकि वे कर्नाटक एटीएम, स्वचालित हस्तांतरण मशीन बना सकें। कांग्रेस गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। हमारे उम्मीदवार कर्नाटक में किए गए विकास कार्यों को सूचीबद्ध कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ अपने संभाग के काम की सूची बना सकते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक तरफ (भाजपा) देश को आगे ले जाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ (कांग्रेस) परिवारवाद और वंशवाद को पनपाने वाले लोग हैं।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button