सबरीमाला विवाद : अब श्रीलंकाई महिला ने किया मंदिर में प्रवेश

केरल। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि एक अन्य महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। मीडियाई खबरों के अनुसार गुरुवार रात 9.30 बजे 46 वर्षीय श्रीलंकाई महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने मंदिर में प्रवेश करने की जानकारी पुलिस को दी थी इसके साथ ही उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थी जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि वह रजोनिवृत्त अवस्था (मेनेपॉज) में हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक महिला की उम्र 46 साल है।
महिला भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद रात 11 बजे पंपा बेस कैंप वापस आ गई। बताया जा रहा है कि इस श्रीलंकाई महिला को मंदिर के अंदर प्रवेश करने को लेकर कोई रोक टोक नहीं किया गया। महिला के साथ उनके रिश्तेदार भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि 2 जनवरी की सुबह 3:45 मिनट पर दो महिलाओं ने केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया और भगवान अयप्पा के दर्शन किए। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी गई है। केरल पुलिस ने दोनों महिलाओं को मंदिर के अंदर प्रवेश पाने में काफी मदद की और आखिर तक उनके साथ रहे। कुछ पुलिसकर्मी अपने वर्दी में महिलाओं के साथ मौजूद थे तो कुछ सिविल ड्रेस में।

Related Articles

Back to top button