मोदी की सुनामी में BJP को बहुमत, NDA 341 सीटों पर आगे चल रहे हैं

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को जारी मतगणना के रुझानों में सत्ता पर दोबारा काबिज होते दिख रही है। जारी मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार 405 लोकसभा सीटों में से 294 सीटों पर आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश सहित लगभग सभी हिंदी भाषी हिस्सों से भाजपा के लिए अच्छी खबर यह है जहां सपा-बसपा गठबंधन के जीत की राह पर जाने की उम्मीद थी, और पड़ोसी राज्य बिहार से भी उसके लिए अच्छी खबर है जहां भाजपा ने जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन किया है।

-लोकसभा चुनाव की जारी जारी मतगणना में कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़के पीछे चल रहे हैं।
542 लोकसभा सीटों में से NDA 341 सीटों पर ,UPA 90 सीटों पर , अन्य पर 117आगे है। भाजपा को 295 , कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला। प्रियंका गांधी राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं
रुझानों में एनडीए की सरकार दोबारा बनते देख विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए पीएम मोदी आपका बहुत-बहुत अभिनन्दन। मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृज्ञता व्यक्त करती हूं।
देशभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पांच मतदान केन्द्रों के ईवीएम के वोटों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया जाएगा। इस कारण चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है। परिणाम देर शाम तक मिलने की संभावना है।उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही कई वर्तमान और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतों की गिनती 51 जिला मुख्यालयों के 292 हॉलों में 3,000 से अधिक टेबलों पर होगी। मतगणना केंद्रों पर लगभग 1,800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन यहां इंटरनेट और वाई-फाई सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

राजस्थान में 33 महिलाओं सहित कुल 249 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, पी.पी. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, जितेन्द्र सिंह, सुभाष महरिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह तथा एथलीट कृष्णा पूनिया की किस्मत का भी खुलासा होगा।

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों के साथ ही दार्जिलिंग, नोऊडा, कांदी, इस्लामपुर, हबीबपुर और भाटपाड़ा विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button