मॉनसूत्र सत्र के पहले दिन राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू, नवनियुक्‍त सांसदों ने ली शपथ

नई दिल्ली। कोरोना काल के दौरान आज संसद के मॉनसून सत्र शुरू हुआ। संसद के मॉनसून सत्र की कार्रवाई सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चली। जबकि राज्यसभा की दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी। राज्‍यसभा की कार्यवाही की शुरुआत नवनियुक्‍त सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ हुई। सबसे पहले सांसद अजित भुयान ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनके के बाद कांग्रेस की फूलो देवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन ने भी शपथ ली।

:- पूर्व राष्ट्रपति सांसद प्रणब मुखर्जी, बेनी प्रसाद वर्मा अमर सिंह समेत अन्य को श्रद्धांजलि दी गई। इनके सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही शाम 4 बजकर 40 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सांसद अजित भुयान ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

:- मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

:- लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही मंगलवार दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। अब 3 बजे से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी।

:- लोकसभा में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से अधिकतम कोरोना के मामले और मौतें दर्ज़ हुई हैं। इन सभी में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज़ किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button