बौखलाए पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दी एक और करारी चोट, LoC के पास 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह

जम्मू: बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हमले से बौखलाए पाकिस्तान को भारतीय सेना ने एक और करारी चोट दी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा LoC पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दुश्मन की 5 चौकियों को पूरी तरह तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना ने सीमापार से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित दुश्मन की 5 चौकियां ध्वस्त कर दी हैं। पाकिस्तान ने मंगलवार की शाम 6:30 बजे से ही बिना उकसावे के गोलाबारी जारी रखी थी।

बड़ी संख्या में ‘हताहत’ हुए पाकिस्तानी सैनिक

भारत के 5 सैनिकों को आईं मामूली चोटें
पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया। PRO ने कहा कि हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। इसके कारण ‘बड़ी संख्या में’ पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए। दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के 5 सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं जिनमें से 2 को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।

Related Articles

Back to top button