प्रियंका गांधी की नौका यात्रा के बाद अब रेल यात्रा, अयोध्या में करेंगी रोड शो

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी नौका यात्रा के बाद अब रेल यात्रा के द्वारा लोगों से संपर्क करेगी। प्रियंका गांधी 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करनी की योजना है। इस यात्रा के दौरान बीच में आने वाले सभी सीटों पर लोगों से बातचीत करनी की योजना भी है। आपको बताते जाए कि चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिए इससे पहले प्रियंका ने प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा भी की थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रोड शो भी करने की भी योजना है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह पवित्र शहर के किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगी या नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका जी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद के लिए रवाना होंगी।
ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है। जाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वे सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी। यह रोड शो लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा। इस रोड शो में 32 पड़ाव होंगे। प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी संबोधित करने की योजना है। वे एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button