प्रधानमंत्री मोदी बोले, अब नए भारत का जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस जी की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र के जलगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है ,उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे 130 करोड़ देशवासी हैं।

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि आज भारत की आवाज दुनिया की हर ताकत मजबूती से सुन रही हैं। दुनिया का हर देश आज भारत के साथ खड़ा हैं, हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आज नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंधकर नहीं रहना है। आज नया भारत खुद के वर्तमान को मजबूत तक कर ही रहा है, खुद का भविष्य भी तय कर रहा है।
बीते कुछ समय से हम लगातार चुनौतियों को चुनौती दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button