Home » दिल्ली : क्या आप-कांग्रेस में होगा गठबंधन! आज हो सकता है फैसला

दिल्ली : क्या आप-कांग्रेस में होगा गठबंधन! आज हो सकता है फैसला

नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से चुनावी रंग में है। अलग अलग दलों के नेता सियासी दांव में एक दूसरे को उलझाने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच खबर है कि खबरें आ रही है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप (आम आदमी पार्टी) में गठबंधन हो सकता है।
कांग्रेस के पीसी चाको ने कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष आज अंतिम निर्णय लेने वाले हैं। हमारी आप से कोई बातचीत नहीं हुई। हमें अपनी पार्टी के राजनीतिक रुख पर प्रारंभिक निर्णय लेना था कि क्या हम एक गठबंधन चाहते थे या नहीं। दोनों पक्षों में समस्याएं हो सकती हैं, इसके अलावा हमें हारना होगा मोदी और भाजपा, इसलिए, हम एक साथ आएंगे।
आपको बता दें कि केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन की कई कोशिशें कर चुके हैं, लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगी है। कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुएकहा था कि वह कांग्रेस से गठबंधन के लिए बोल-बोलकर अब थक गए हैं। गठबंधन नहीं होने से नाराज केजरीवाल ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और भाजपा में कोई गुप्त समझौते का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को ‘अहंकारी’ करार दिया था और कहा था कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
वहीं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर विरोध किया था। उन्होंने दो टूक कहा था कि आप पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा और कांग्रेस दिल्ली के 7 सीटों पर स्वयं चुनाव लड़ेगी।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म