गुटनिरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं लेंगे भाग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 25-26 अक्टूबर को आयोजित गुट निरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। ये लगातार दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी शामिल नहीं हो रहे हैं। आपको बताते जाए कि भारत गुट निरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक सदस्य हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस बार गुट निरपेक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुट निरपेक्ष सम्मेलन अजरबैजान के बाकू में 25-26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
NAM समिट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूर रहने को लेकर भारत की विदेश नीति में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। भारत एक गुटनिरपेक्ष देश से एक ऐसे मुल्क में बदल रहा है जो बहुपक्षीय संबंधों को तरजीह देता हो। मोदी 2016 में असल मायने में पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री बने जिन्होंने गुटनिरपेक्ष देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में शामिल नहीं हुए। उस दौरान वेनेजुएला में NAM की 17वीं शिखर बैठक हो रही थी, लेकिन उसमें भारतीय प्रधानमंत्री मोदी नहीं पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button