एक महिला SPO को आतंकवादियों ने गोली मारी, सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरा

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले के वेहिल इलाके में शनिवार को एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बंदूकधारियों ने महिला एसपीओ खुशबू जान पर शनिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे को गोली मारकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुशबू को संदिग्ध आतंकवादियों ने उसके घर पर गोली मार दी। वह पुलिस के लिए कार्य कर रही थी।
घटना के बाद सेना, पुलिस के विशेष अभियान ग्रुप और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button