असम में बाढ़ से स्थिती गंभीर, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघायल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अबतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। असम मौसम विभाग के अनुसार 68,000 लोग धमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, चाराडियो, कचर, करीमगंज और हेलकंडी जिलों में बाढ़ से प्रभावित है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से फोन पर राज्य के हालात पर बातचीत कर केंद्र से हर तरह का पुरा सहयोग देने की बात कही। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गृह मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र की तरफ से उत्तरी राज्यों को बाढ़ की स्थिती से निपटने के लिए हर तरह की मदद दी जाएगी। भारी बारिश के कारण सियांग जिले में एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से ITBP के चार जवानों की मौत हो गई, यह असम राज्य में एक ही हफ्ते में हुआ दुसरा बड़ा हादसा है। अरुणाचल प्रदेश में इस मानसून भूस्खलन के कारण अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल, हिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीरजो बाढ़ से जूझ रहा है वहां भी दूर-दराज के इलाकों में भी में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, कोंकण, गोवा और कर्नाटका के तटीय इलाको में भी तेज बारिश हो सकती है। गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के गवर्नर एनएन वोरा को भी केंद्र से हर संभव मदद की पेशकश की है। राजनाथ सिहं ने रविवार को वोरा से फोन पर बातचीत की और राज्य में बाढ़ के हालात की जानाकारी ली। खराब मौसम के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा रविवार को शरु हो गई। आज 5791 यात्रियों का पांचवा जत्था भी यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया की दक्षिण पश्चिम मानसून ने 29 जून को पूरे भारत को कवर कर लिया, जिसके बाद रविवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा में आज अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button