Home » अरुण जेटली का हुआ ऑपरेशन, बजट पेश कर सकते हैं पीयूष गोयल!

अरुण जेटली का हुआ ऑपरेशन, बजट पेश कर सकते हैं पीयूष गोयल!

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का मंगलवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। अरुण जेटली को डॉक्टरों ने दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। अरुण जेटली (66 वर्ष) 13 जनवरी को अमेरिका गए थे। सूत्रों ने कहा कि इस सप्ताह ही उनकी सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के लिए जांच की गई थी। इस दौरान भी अरुण जेटली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे।
फेसबुक पर पोस्ट लिखने के अलावा उन्होंने मौजूदा मुद्दों पर ट्वीट भी किए। इससे पहले पिछले साल 14 मई को जेटली का एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। उसके बाद से वह विदेश नहीं गए थे। इसी महीने अरुण जेटली को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रमुख बनाया गया था।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म