अरविंद केजरीवाल लेंगे रामलीला मैदान में शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद के रूप में अरविंद केजरीवाल रविवार को रामलीला के मैदान में शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में ही शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां केजरीवाल के साथ-साथ उनके मंत्री भी शपथ लेंगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी देंगे। आपको बताते जाए कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस खाता भी नहीं खाेल पाई हैं।

Related Articles

Back to top button