Home » अजय माकन का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

अजय माकन का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय माकन ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया। अजय माकन ने लिखा कि 2015 विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्होंने दिल्ली के सभी नेताओं का सहयोग मिला, कठिन परिस्थितियों में ये आसान नहीं था। आप सभी का आभार।
बताया जा रहा है कि अजय माकन ने गुरुवार को दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है।
अजय माकन ने ट्वीट किया, 2015 विधान सभा के उपरान्त-बतौर @INCDelhi अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा एवं हमारे नेता @RahulGandhi जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म