सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर अरविन्द केजरीवाल ने उठाए ये सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में दिल्ली की जनता मोदी और शाह की जोड़ी को हराकर अपना अधिकार प्राप्त करना होगा। भाजपा उम्मीदवार के सामने सारे विपक्ष का एक उम्मीदवार खड़ा करें। यदि विपक्ष के दो उम्मीदवार खड़े होंगे तो उसका फायदा भाजपा को होगा। हमें देश की बहुत ङ्क्षचता है और चार साल में देश का माहौल बहुत खराब हुआ है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शक्तियों के बंटवारे पर गुरुवार को आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठा दिए हैं।उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को दिल्ली की जनता के खिलाफ बताया और कहा कि इसका एक ही इलाज है कि आप लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के लिए वोट न करके, सातों सीटें पर आम आदमी पार्टी को दें।
केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी ऐसे अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाए, जो हमारी बात न सुने तो मोहल्ला क्लीनिक कैसे चलेगा? अगर कोई कहे कि इसने भ्रष्टाचार किया है तो मैं क्या करूं? क्या मैं भाजपा से बोलूं कि यह मामला देखो? यह सब भाजपा ही तो करवा रही है। यह फैसला संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।
केजरीवाल ने कहा कि इस बार आप प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मत देना। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यहां के लोगों को अधिकार मिलना चाहिए। आप सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए। हम संसद में लडक़र बाध्य करेंगे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button