शत्रुध्न सिन्हा आज हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि उनका भाजपा के खिलाफ बयानबाजी की वजह से उनकी सीट पटना साहिब से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद काे उतार दिया था। इसी बीच 28 मार्च को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और शामिल होने को लेकर कयास लगने लगे थे। गत दिनों कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने एक ट्वीट कर बताया था कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा संभवत: पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वे पहले से ही कहते रहे हैं कि ‘सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा। अभिनेता से राजनेता बने सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कामकाज के आलोचक रहे हैं और दोनों पर देश को तानाशाह की तरह चलाने का आरोप लगाते रहे हैं। वे देश के विभिन्नों हिस्सों में रैलियों को संबोधित करते रहे हैं। वे कहते रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लोकशाही थी, जबकि मोदी सरकार में ‘तानाशाही’ है।

Related Articles

Back to top button