शत्रुघ्न सिन्हा आज हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव!

नई दिल्ली। भाजपा से नाराज चल रहे सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
आपको बताते जाए कि भाजपा ने इस बार पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। इस सीट पर पहले शत्रुघ्न सिन्हा सांसद थे। यही कारण है कि शत्रुघ्न के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने रफ्तार पकड़ी हैं। सूत्रों की मानें तो पटनासाहिब से शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button