भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेतृत्व के साथ लंबे समय से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान कांग्रेस की ओर से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल मौजूद थे।

इस दौरान पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बेबाक राय रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा गलत पार्टी में थे। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था कि वे भारी मन और गहरी वेदना से सूचित कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी भाजपा को अलविदा कह दिया है, और इसका कारण हम सभी को पता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि बड़ा संयोग है कि आज ही भाजपा का स्थापना दिवस भी है।
भाजपा के खिलाफ बयानबाजी की वजह से उनकी सीट पटना साहिब से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद काे उतार दिया था।
आपको बताते जाए कि शत्रुघ्न सिन्हा संभवत: पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वे पहले से ही कहते रहे हैं कि ‘सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा।

Related Articles

Back to top button