भाजपा की 31 संभावित उम्मीदवारों की सूची में गौतम गंभीर का नाम शामिल: सूत्र

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए 31 संभावित उम्मीदवारों की नई सूची तैयार की है और इसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम शामिल किया गया है। राज्य भाजपा की चुनाव समिति द्वारा इससे पहले लाई गई 21 संभावित उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ठुकरा दिया था। भाजपा की दिल्ली इकाई के एक शीर्ष नेता ने कहा कि नई सूची में दस और नाम जोड़े गये हैं और पुराने नामों को भी इसमें शामिल रखा गया है। इसे बहुत जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा।

पहली सूची में गंभीर का नाम शामिल नहीं था जो कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्लीलोकसभा सीट से उम्मीदवार के लिए गंभीर का नाम चर्चा में है। फिलहाल इस सीट से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। नई दिल्ली सीट से गंभीर के अलावा राज्य नेता रवींद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी संभावितों की सूची में शामिल है।

Related Articles

Back to top button