Home » भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी

भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 पर फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस चुनावी घोषणा पत्र का नाम संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ नाम दिया गया है। इस चुनावी घोषणा पत्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

-राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। किसानों पर 25 लाख करोड़ रुपये अगले पांच साल के दौरान खर्च किया जाएगा। 1 लाख तक का क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उसपर 5 साल तक ब्याज जीरो फीसदी होगा।उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे। प्रयत्न होगा कि जल्द से जल्द सौहर्दपूर्ण वातावरण में निर्माण हो जाए। सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और लागू करेंगे। किसी राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचना पर आंच नहीं आने देंगे।
घोषणापत्र की मुख्य बातें :- राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा यह जीरो टॉलरेंस रहेगा। देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। यह काफी इफेक्टिव आयोग होगा।
-संकल्प पत्र भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संकल्प पत्र के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जारी कर दिया है।
– भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विज़न रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था, पूर्ण बहुमत के बावजूद हमने NDA की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया।
-अमित शाह ने कहा – यह पांच साल का कार्यकाल स्वर्ण अक्षराें में लिखा जाएगा।
– अमित शाह ने कहा- घर, शिक्षा, शौचालय जैसी बुनियादी चीजों को हर गरीब के पास पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। 2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था। पूर्ण बहुमत के बावजूद बीजेपी ने एनडीए की सरकार बनाई। मैं इतना कहना चाहता हूं 2014 से 2019 की यात्रा भारत की विकास यात्रा के स्वर्णिम पांच साल हैं।
– अमित शाह ने कहा- छह करोड़ लोगाें की भागीदारी से भाजपा का संकल्प पत्र बना है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म