Home » पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान ‘पेथाई’ का खतरा, ओडिशा आंध्र प्रदेश तमिलनाडु में अगले 36 घंटे हाई अलर्ट

पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान ‘पेथाई’ का खतरा, ओडिशा आंध्र प्रदेश तमिलनाडु में अगले 36 घंटे हाई अलर्ट

पिछले दो महीने में गाज़ा और तितली के बाद एक और चक्रवाती तूफान देश के पूर्वी तट पर दस्‍तक दे रहा है। चक्रवाती तूफानपेथाई देश के दक्षिण पूर्वी तट पर अगले 36 घंटों में टकरा सकता है। इसके लिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्‍य हाई अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा कम दबाव का केंद्र शनिवार को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और अगले 36 घंटे में तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान उत्‍तर और उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 17 दिसंबर को ओंगोल और काकीनाडा के तट से टकरा सकता है।

पिछले दो महीने की बात करें तो पेथाई इस क्षेत्र में आने वाला तीसरा तूफान है। इससे पहले तितली और गाजा काफी तबाही मचा चुके हैं। नवंबर में आए गाजा तूफान ने 45 जानें ली थीं और करीब 1.17 लाख घरों को तबाह किया था। वहीं अक्‍टूबर में आए तितली तूफान ने ओडिशा में 57 जानें ली थीं। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान की वजह से 16 से 18 दिसंबर के बीच आडिशा के तटीय इलाकों में सामान्‍य से तेज बारिश हो सकती है। तीनों राज्‍यों के मछुआरों को फिलहाल समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात आने के पहले तटीय इलाकों में 13 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रहीं हैं।

हालांकि, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने के बाद तूफ़ान कमजोर पड़ सकता है। फिलहाल समंदर से मछुआरों को लौटने के लिए कहा गया है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म