दिल्ली: हौज खास इलाके में एयर होस्टेस ने छत से कूदकर की ‘खुदकुशी’, परिजनों ने बताया साजिश

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के हौज खास में रहने वाली एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला के परिवार वालों ने खुदकुशी से इनकार करते हुए उसके ससुराल वालों पर महिला को दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया और महिला की मौत को भी सजिश बताया।  40 साल की अनिसिया बत्रा जर्मन एयरलाइंस में काम करती थी। शुक्रवार को उन्होनें कथित तौर पर अपने घर की छत से कुद गई थी। जिसके बाद उनके पति द्वारा उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी को 2 साल हुए थे और वो अपने पति के साथ हौज खास इलाके में रहती थी।

पुलिस के बताया कि महिला ने छत से कूदने से पहले अपने पति को मैसेज किया था कि वो खुदकुशी करने जा रही है। महिला के पति गुड़गांव की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे। और इस शुक्रवार को भी किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला ने छत से कुदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला के पति और ससुराल वालों से पुछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button