Home » दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अगले 72 घंटों तक चेतवानी जारी

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अगले 72 घंटों तक चेतवानी जारी

नई दिल्ली। देश में अगले 72 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सुबह जारी किए गए चेतावनी बुलेटिन में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात धूल भरी आंधी आने के बाद भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कल भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आई आंधी में 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म