डाटा लीक : कैम्ब्रिज एनालिटिका का कामकाज बंद, दिवालिया के लिए आवेदन

लंदन : फेसबुक डाटा लीक मामले के मध्य में रही ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने की भी घोषणा की है।
कैम्ब्रिज एनालिटिका ने एक बयान जारी कहा, यह तय किया गया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई संभावना नहीं है। कंपनी पर फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी का दुरुपयोग करने का आरोप है। लंदन स्थित इस एनालिटिक्स कंपनी की पैरेंट कंपनी एससीएल ग्रुप के संस्थापक नाइजेल ओक्स ने इस पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी अपना बिजनेस बंद कर रही है।
आपको बता दें कि फेसबुक डेटा लीक प्रकरण में जांच को लेकर कंपनी पर लीगल फीस की बड़ी मार पड़ी है और कंपनी लगातार अपने क्लाइंट खो रही थी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कंप्यूटर सिस्टम लौटाने को कहा है।


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427