गांधीवादी अन्ना हजारे आज बैठेंगे अनशन पर

 

मुम्बई। गांधीवादी व सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे बुधवार सुबह 10 बजे महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठेंगे। गांधीवादी हजारे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकपाल कानून बनाए 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार पांच साल तक बहानेबाजी करती रही है। हजारे नरेंद्र मोदी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके दिल में अगर लागू करना होता तो क्या इसमें 5 साल लगाना जरूरी था?
अन्ना ने कहा कि ये मेरा अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष और पार्टी के खिलाफ में नहीं है। भारतीय समाज और देश की भलाई के लिए बार-बार मैं आंदोलन करता आया हूं, उसी प्रकार का यह आंदोलन है। आपको बताते जाए कि 2011-12 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान पर तत्कालीन यूपीए सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था। यह भी खास रही कि उस आंदोलन में शामिल रहे कई चेहरे अब राजनीति सियासत में आ चुके हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए, किरण बेदी पुडुचेरी की राज्यपाल बन गई।

Related Articles

Back to top button