केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी बोलीं, राहुल गांधी कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेता और राहुल गांधी की चाची मेनका गांधी ने कहा है कि राहुल गांधी कितनी भी कोशिश कर लें। वे कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अगर कोई करिश्मा हो जाए तो मैं कह नहीं सकती हूं। यह बात केन्द्रीम मंत्री मेनका गांधी ने एक टीवी चैनल आज तक में खास बातचीत के दौरान कही है।
उन्होंने आगे कहा कि दिन प्रतिदिन एनडीए और भाजपा की स्थिति पहले से बेहतर होती जा रही है। पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

आपको बताते जाए कि मेनका गांधी इस बार पीलीभीत के स्थान पर सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। मेनका गांधी पीलीभीत से 6 बार सांसद रह चुकी हैँ और 2009 में आंवला लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं। मेनका गांधी ने आगे बताया कि सुल्तानपुर सीट से उनके पति संजय गांधी दो बार और वरुण गांधी पिछली बार चुनाव जीत चुके हैं। इस मुश्किल सीट पर इस बार वे और कार्यकर्ता मिलकर विजय हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button